फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रमजान से पहले दुकानों पर सजे खजूर और फेनी

Thu, 23 Mar 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में 140 रुपये किलो बिक रही फेनी, 20 रुपये महंगा हुआ खजूर
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रमजान को लेकर बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानों पर खजूर और फेनी सज गई है। लोग खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। खजूर के दामाें में 20 रुपये का इजाफा हुआ है। बाजार में फेनी भी 140 रुपये बेची जा रही है।

बिजनौर में रमजान माह को लेकर दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दुकानों पर नया माल पहुंच गया है। खाने के सामानों से दुकानें सज गई हैं। रमजान में फेनी, खजूर, सवैया ज्यादा खरीदी जाती हैं। इस बार खजूर के दामों में उछाल हैं। पहले एक किलो खजूर की कीमत 100 रुपये चल रही थी। मगर अब 120 रुपये किलो खजूर बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर के पास स्थित दुकान के मालिक शहजाद ने बताया कि रमजान आते ही ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। अभी तक ग्राहक फेनी, खजूर की कम खरीदारी कर रहे थे। दुकानदार कुऐब का कहना है कि खजूर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मगर खरीदारी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लोगों ने रमजान के लिए खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें