फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार की मौत

Mon, 09 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर में मुरादाबाद मार्ग पर रविवार शाम  गांव मंडैयो के पास रोडवेज बस  की चपेट में आकर साइकिल  सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान उसे बचाने के प्रयास में रोडवेज की बस सड़क किनारे  खाई में घुस गई। रविवार को गांव हंसुपुरा मंडैयो निवासी राजकुमार साइकिल से नूरपुर जा रहा था। जैसे ही वह मुरादाबाद मार्ग पर गांव रोशनपुर के रास्ते के सामने पहुंचा तो मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस  अकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकुमार को बचाने के लिए चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राजकुमार को परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद ले जाया गया जहां उपचार के दौरान  उसकी मौत हो गई। बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें