फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3200 लोगों के बिजली के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। विद्युत वितरण खंड धामपुर द्वितीय की ओर से बिजली बिल की बकाया जमा कराने और चोरी रोकने के लिए अभियान को युद्ध स्तर से शुरू कर दिया है। एक्सईएन अरुण कुमार ने बताया कि डिवीजन में कुल 4752 किसानों के पास बिजली के निजी नलकूपों के कनेक्शन है। एक लाख दो हजार से ज्यादा लोगों के पास घरेलू कनेक्शन है। 50 हजार रुपये से ऊपर के बकाया कनेक्शन धारकों को नोटिस जारी किए जा रहे है। अब तक 3200 से ज्यादा लोगों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके है। 106 केस बिजली चोरी के पकड़े गए है। एक्सईएन बताया कि उनके डिविजन में करीब 1800 बुनकरों के पास बिजली के कनेक्शन है। निगम की ओर से इनकी जांच की जा रही है। अब तक करीब 700 बुनकरों के कनेक्शनों की जांच हो चुकी है। 35 से ज्यादा बुनकरों को उद्योग से अलग घरेलू कनेक्शन दिए जा चुके है। बकाया वसूली में खंड द्वितीय धामपुर एसई सर्किल के भी डिविजनों में नंबर वन पर है। 2584 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 2359 लाख की वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें