फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सावन की फुहार के बीच मदिरा की दुकानों पर की पर्देदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। इस बार सावन की फुहारों के बीच मदिरा की दुकानें पर्देदारी में रहेंगी। पर्दे की ओट में रहकर ही शराब की बिक्री की जा सकेगी। शिव भक्तों की आस्था को मद्देनजर रखते हुए इस बावत शासन स्तर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर आदेश का पालन कराते हुए जिम्मेदार अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर संचालित मदिरा की सभी दुकानों पर पर्दे लगवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से श्रावण मास में शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सारी तैयारियां पूर्व में ही कर ली जाती थी। हर वर्ष सावन माह में शिव भक्तों के गुजरने वाले सभी मुख्य मार्गों पर मांस की दुकानें व मांसाहारी सभी होटलों के खोलने पर प्रतिबंध रहता था। शासन स्तर से इस बार मांस की दुकानों व मांसाहारी होटलों के खोलने पर पूरी तरह प्रतिबंध के साथ साथ मदिरा की बिक्री भी खुले में नहीं हो सकेगी। शासन स्तर से शिव भक्तों के गुजरने वाले हर मुख्य मार्ग पर स्थित मदिरा की दुकानों पर चिक (पर्दा) लगाना अनिवार्य कर दिया है। किसी भी दुकान पर खुले में बिक्री नहीं होगी।
-



- सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए शिव भक्तों के गुजरने वाले उन सभी मुख्य मार्गों पर पड़ने वाली देशी विदेशी व बीयर की सभी दुकानों पर पर्दा डालने के आदेश दे दिए गए हैं। किसी भी दुकान पर खुले में बिक्री करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - उपेंद्र कुमार शुक्ल, आबकारी निरीक्षक, धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें