फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Fri, 18 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा  में मुरादाबाद के गांव रफायतपुर निवासी 43 वर्षीय लज्जावती पत्नी राम सिंह शुक्रवार शाम गांव रहनी के पास अपने खेत पर आई थीं। अचानक वहां से गुजर रहा एचटी लाइन का तार टूटकर लज्जावती के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आकर लज्जावती की मौके पर ही मौत हो गई। तार टूटने के कुछ ही सेकेंड में बिजली चली गई। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस व मृतका के परिजनों को दी। गांव वालों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह जर्जर तार हैं। वहीं मंडावर में गांव इनामपुरा में विद्युत पोल टूटने से दो संविदा कर्मी लाइनमैन घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायल लाइनमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार दोपहर गांव इनामपुरा में संजय और राजवीर विद्युत पोल से नीचे लटके तार सहीं करने गए थे।   विद्युत पोल लोहे का था। संजय तार सहीं करने के लिए पोल पर   चढ़ा हुआ था। संजय तार सहीं करके जैसी ही पोल से नीचे उतरा तो पोल नीचे से गला होने के कारण टूट गया। इससे संजय के पैर में   चोट लग गई और पास में खड़ा दूसरे लाइनमैन राजवीर के सिर में पोल लगने से उसके सिर में चोट लग गई। चिकित्सकों ने बताया    कि राजवीर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें