- कहा - सभी उपभोक्ताओं की कराएं केवाईसी, विद्युत निगम की सेवाओं को बनाएं सरल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली चोरी पर अंकुश लगाने, बिजली आपूर्ति अच्छी करने के निर्देश दिए। कहा कि लाइन लॉस शून्य और बिजली बिल वसूली में सुधार लाएं। सभी उपभोक्ताओं की केवाईसी कराएं और विद्युत सेवाओं को सरल बनाएं।
यह बात ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में कही। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी अधिकारियों से कहा कि लाइन लॉस को कम करें। इसके लिए बिजली चोरी रोकी जाएं। बिजली बिल व्यवस्था में सुधार किया जाएं, ताकि उपभोक्ता को कोई परेशानी न हो। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने को कहा। ऊर्जा मंत्री ने विभाग की अन्य योजनाओं पर वार्ता की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अधिकारी, एसडीओ, अवर अभियंता शामिल रहे।
उपभोक्ता को मिलेंगी सभी जानकारी
बिजनौर डिवीजन के अधिशासी अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं की केवाईसी कराई जाएगी। उपभोक्ता का आधार, मोबाइल नंबर दर्ज कराए जाएं। साथ ही उपभोक्ता को इसके लाभ भी बताएं जाएंगे। कहा कि केवाईसी होने से उपभोक्ता को एसएमएस के माध्यम से न सिर्फ बिजली बिल पहुंचेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को समय समय पर विभागीय योजनाओं, कैंपों की जानकारी मिलेगी।