फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रतिभाएं सम्मानित

विज्ञापन
नजीबाबाद के पीस मॉडल स्कूल में प्रतिभाओं को सम्मानित करते प्रबंधक एम अकरम खां। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रतिभाएं सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। पीस मॉडल स्कूल साहनपुर के वार्षिकोत्सव पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पीस मॉडल स्कूल साहनपुर के प्रबंधक एम अकरम खां ने वार्षिकोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल से संपर्क में रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और विभिन्न प्रदेशों की जुड़ी संस्कृति पर आधारित मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सना अंसारी के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ी प्रतिभाएं आफिया, महक अब्बासी, शालू रानी, नूविश, आलमा, मो. रिहान, लक्ष्य कुमार, महरान सहित कई को सम्मानित किया गया। गोविंद सिंह कुशवाहा ने शैक्षिक प्रगति की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम आयोजन में रजिया सुल्ताना, नीलू रानी, पूनम रानी, स्वाति रानी, सना अंसारी, गोविंद सिंह, समरा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें