बिलाई मिल का पेराई सत्र आज होगा पूरा
बिजनौर। बिलाई मिल का पेराई सत्र आज सोमवार को संपन्न हो जाएगा। मिल के जीएम परोपकार सिंह ने बताया कि मिल में करीब एक करोड़ 46 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 18.10 लाख बोरे चीनी बनने का अनुमान है। पिछले साल मिल ने एक करोड़ 24 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 15 लाख बोरे चीनी बनाई थी। परोपकार सिंह ने बताया कि किसी किसान के खेत में गन्ना खड़ा हो तो वह सोमवार को सुबह ही गन्ना ले आए। उन्होंने बताया कि किसानों को चीनी बेचकर गन्ने का भुगतान किया जा रहा है।