फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम संगठन और समूह गठन करेंगी सीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम संगठन और समूह गठन करेंगी सीआरपी
विज्ञापन

नजीबाबाद। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयंसेवी जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में कैंप कर ग्राम संगठन और समूह गठन करेंगी।
उपायुक्त स्वत : रोजगार के निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयंसेवी जनपद के विभिन्न ब्लॉक में कैंप कर ग्रामीण महिलाओं को स्वत: रोजगार के लिए प्रेरित करेंगी। बीडीओ विजयपाल सिंह, ब्लॉक मिशन प्रबंधक जमीर अहमद, पद्म सिंह, अभिषेक व अनित की देखरेख में नजीबाबाद ब्लॉक से सीएलएफ सीआरपी (कम्यूनिटी रिसोर्स पर्सन) जरीफन सहित सीनियर सीआरपी और जूनियर सीआरपी स्वयंसेवी महिलाएं जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हुईं। ब्लॉक मिशन प्रबंधक जमीर अहमद ने बताया कि स्वयंसेवी सीआरपी की महिलाएं दो-दो के समूह में 40 से 45 दिन विभिन्न ब्लॉक में रहकर एनआरएलएम के ग्राम संगठन और समूह संगठन बनाने का कार्य करेंगी। बृहस्पतिवार को 90 सीआरपी मुरादाबाद और जनपद के विभिन्न ब्लॉक के लिए रवाना हुईं। एनआरएलएम समूह को शासन की ओर से स्वत : रोजगार से जुड़े लघु उद्योग के लिए ऋण आदि सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें