फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब, गूंज रहा हर-हर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ियों की सेवा को जगह जगह लग रहे शिविर
विज्ञापन

- भगवान शिव के जयघोष के साथ बढ़ रहे कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/अफजलगढ़। महाशिवरात्रि आठ मार्च की है। शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं। अभी तक जिले से लाखों शिवभक्त निकल गए हैं। भगवान शिव के जयघोष से जनपद का माहौल शिवमय हो रहा है। कांवड़ियों की सेवा के लिए जनपद की सभी सड़कों के किनारे शिव भक्तों ने शिविर लगा रखे हैं। शिविर में सेवा भाव के साथ लोग फल, भोजन और दवाइयां वितरित की जा रही है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही मार्गों पर कावंड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। हरिद्वार से गंगा जल लेकर शिव भक्त अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, अनुपशहर, अलीगढ़ आदि शहरों व जिले के कांवड़िये बिजनौर जनपद से ही निकलते हैं। इस कारण हरिद्वार से बिजनौर के सभी अधिकांश सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ दिखाई देती है। इन शिव भक्तों के लिए जगह जगह शिविर लगाएं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें