फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर तेल लेने वालों की भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
धामपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर तेल लेने वालों की भीड़ उमड़ी
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। सोमवार को नगर के पेट्रोल पंपों पर तेल लेने वालों की भारी भीड़ लगी रही। सवेरे आठ बजे से ही लोगों ने अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल डलवाने का काम शुरू कर दिया था। नहटौर रेलवे क्रॉसिंग, जैतरा फाटक, आरएसएम तिराहे के पास सभी पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की पेट्रोल और डीजल लेने के लिए भीड़ लगी रही। वाहन स्वामी नरेश कुुमार, गौरव कुमार का कहना था कि पता नहीं कब देश के किस राज्य में कोरोना वायरस का केस निकल कर आए और सरकार को मजबूरी में इस महामारी से निपटने के लिए जनपद को लॉक डाउन करना पड़े। इसलिए इस स्थिति से निपटने हेतु उनके द्वारा पहले से सतर्कता बरतते हुए अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल डलवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें