अफजलगढ़ बैंक के खुलने के इंतजार में बैठी महिलाएं।
- फोटो : BIJNOR
बैंकों के बाहर रही ग्राहकों की भीड़
बिजनौर, अफजलगढ़। बृहस्पतिवार को जन-धन खातों में आए पैसे निकालने के लिए खाताधारकों की भीड़ रही। बैंक के बाहर आवाजाही काफी बढ़ गई।
पैसे निकालने के लिए सुबह आठ बजे से ही लॉकडाउन का पालन किए बिना ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक के बाहर सामाजिक दूरी बनवाने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। नंबर आने के इंतजार में तपती धूप में भी महिलाएं सड़क पर बैठी नजर आईं। ऐसा ही हाल एसबीआई एवं जिला सहकारी बैंक पर नजर आया। प्रबंधकों के अनुसार बैंक के भीतर कम ही खाताधारकों को आने दिया जा रहा है।