दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़
नगीना। दीपावली से पहले धनतेरस के मौके पर बाजार में ग्राहकों की उमड़ी भीड़ के सामने प्रशासन की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। शनिवार को धनतेरस के मौके पर तमाम जरूरी सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। दीपावली के मौके पर दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण, सड़कों पर खड़े होने वाले ठेलों व ई-रिक्शा के मकड़जाल ने पूरे दिन नगर के मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनाए रखी। पूरे नगर में कोई भी पार्किंग सुविधा न होने के चलते दोपहिया व चौपहिया वाहनों के सड़क पर ही खड़ा होने ने जाम को और विकराल बनाकर रखा। स्टेशन रोड, नगरपालिका के सामने, लुहारी सराय, बाजार गंज, पहाड़ी दरवाजा में दिन भर जाम लगा रहा। जाम के कारण पैदल खरीदारी करने आए लोगों के लिए भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा का कहना है कि जाम की सूचना आने के बाद उन्होंने नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस पिकेट की तैनाती कर दी है। किसी भी बड़े वाहन तथा ई-रिक्शा की मुख्य बाजार में एंट्री बंद करा दी है।