धामपुर में कन्या इंटर कॉलेज के बाहर जन सेवा केंद्र पर छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन करने के लिए छात्
- फोटो : 1
धामपुर। धामपुर कन्या इंटर कॉलेज के गेट के बाहर मंगलवार को जन सेवा केंद्र के बाहर छात्राओं की भीड़ लगी रही। कॉलेज की छात्रा कविता रानी, गरिमा, चांदनी, सोनिया, सरोज,कमल, कौशल आदि ने बताया कि विद्यालय की ओर से कक्षा नौ से लेकर 12वीं कक्षा तक की उन छात्राओं के अंगूठों के निशान सत्यापित होने हैं, जिन्होंने पहले से छात्रवृत्ति पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रखे हैं। छात्राओं ने बताया कि जो छात्राएं छात्रवृत्ति पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रही हैं उनसे जन सेवा केंद्र संचालक 100 से लेकर 150 रुपये तक ले रहे हैं। जो छात्राएं अपने अंगूठे के निशान को सत्यापित करा रही हैं, उनसे पैसे नहीं लिए जा रहे। छात्राओं ने बताया कि दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री की ओर से छात्र -छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया जाना है। इसलिए हर हाल में 30 सितंबर तक छात्राओं के अंगूठों के निशान सत्यापित कराए जाने हैं। प्रधानाचार्य रेखा रानी का कहना है कि अंगूठे के निशान सत्यापन का जनसेवा केंद्र संचालक कोई पैसा नहीं ले रहा है। उन्होंने संबंधित जन सेवा केंद्र को विद्यालय की ओर से अधिकृत कर रखा है। जिन छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फॉर्म आवेदन किए जा रहे हैं, उनका कॉलेज से कोई लेना-देना नहीं है। उधर, उप जिलाधिकारी नितिन कुमार का कहना है कि मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी। संवाद