फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पर पैसा निकालने की रही भीड़ जमा

विज्ञापन
खौफ और मजबूरी। बिजनौर में अपने भाई को गोद में लेकर मेरठ से पैदल चलकर किरतपुर जाती यह छोटी सी बच्ची? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बैंक पर पैसा निकालने की रही भीड़ जमा
विज्ञापन

अफजलगढ़/नगीना। नगर में पीएनबी में पैसे के लेनदेन के लिए आए उपभोक्ताओं ने लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन नहीं किया। एक समूह के रूप में भीड़ लगी नजर आई। दो दिन बैंक बंद रहने के बाद सोमवार को लेनदेन करने के लिए उपभोक्ताओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक के बाहर लॉकडाउन का अनुपालन कराने व दूरी बनाए रखने के लिए खाताधारकों के लिए एक मीटर की दूरी पर सफेद घेरे बनाए गए थे। किन्तु किसी ने भी एक दूसरे से दूरी बनाना जरूरी नहीं समझा। वहीं, नगीना में एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार हामिद हुसैन, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी पुलिस बल के साथ बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों को सबसे ज्यादा भीड़ भारतीय स्टेट बैंक के बाहर मिली जहां महिलाओं, पुरुषों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें