गांव शादीपुर में मृत मिला कौवा
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में एक कौवा मृत मिलने से ग्रामीणों में डर है। सूचना के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचे। थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में शिव मंदिर के पास एक कौवा मृत मिला। सुबह ग्रामीणों ने जब मृतक कौवे को देखा तो ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका के चलते भयभीत हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बावजूद वन विभाग का कोई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा।