फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शहर का पानी खेतों में भरने से फसलों को नुकसान, धरना जारी

Mon, 01 Jan 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, किरतपुर। नगरपालिका द्वारा शहर के गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले का पानी सब्जी किसानों के खेतों में आने से किसानों को फसल का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए किसान पिछले नौ दिन से ठंड में धरना देकर बैठे हैं। किसानों के धरना देने से नगरपालिका प्रशासन इस समस्या का कोई स्थाई हल नहीं निकल रहा है। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने भी किसानों को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

किरतपुर में रेलवे लाइन के पार बड़ी संख्या में किसानों के सब्ली के खेत हैं। पिछले कई वर्ष पहले नगरपालिका प्रशासन ने किरतपुर की लगभग आधी आबादी का गंदा पानी का नाला रेलवे लाइन के पास तक बनाकर छोड़ दिया था। जिसके बाद वह दूषित पानी इन सब्जी किसानों के खेतों में चला जाता है और किसानों की मेहनत से तैयार की फसल को खराब हो जाती है। किसानों ने पानी निकासी बंद करके वहीं धरने पर बैठ गए हैं। भाकियू के तहसील अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, ऋषिपाल सिंह, निरंजन सिंह, जय प्रकाश, विजेंद्र, पप्पू मिथलेश, पूनम, ज्योति, रीता आदि धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें