नांगलसोती के जीतपुर के जंगलों में गंगा नदी से नष्ट हुई फसलें। संवाद
नांगलसोती। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में नांगल, जीतपुर, शहजादपुर, सरायआलम, सौफतपुर, गौसपुर के किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने और चारे की फसल जलमग्न है। किसान वीरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, धर्मेंद्र, प्रमोद कुमार का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से गंगा नदी के पानी में फसलें जलमग्न हैं। खेतों में धीरे-धीरे पानी तो कम हुआ, लेकिन गन्ने और चारे की फसल बर्बाद हो गई। अब किसानों को फसलों के बर्बाद होने से आर्थिक संकटों से जूझना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से गंगा नदी से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की।