मधुमक्खियों के हमले से मरने वाले बढ़ापुर के फसल चौकीदार धर्मपाल सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : 1
बढ़ापुर। कस्बे के मोहल्ला नौमी निवासी धर्मपाल सिंह (55) बढ़ापुर-कोटद्वार मार्ग स्थित मोजा विजयपुर में एक किसान की फसलों की रखवाली करते थे। मंगलवार को वह खेत में बोई गई उड़द फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। फसल रखवाली के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर उनको घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर उनको एक निजी चिकित्सक से उपचार दिलाया गया। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते परिजन घायल को बाहर ले जाकर उच्च उपचार नहीं दिला सके और बुधवार की शाम धर्मपाल सिंह (55 वर्ष) की मौत हो गई। धर्मपाल सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे और फिलहाल क्षेत्र के मोजा विजयपुर में एक किसान की उड़द फसल की रखवाली कर रहे थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री है जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।