नांगलसोती के गांव सौफतपुर में पकड़ा गया मगरमच्छ। स्रोत-ग्रामीण
- फोटो : स्वयं
नांगलसोती। गांव सौफतपुर में आबादी के निकट एक तालाब है। तालाब में कई महीनों से मगरमच्छ रह रहा था। मंगलवार को करीब आठ फीट लंबा मगरमच्छ तालाब से निकलकर आबादी में घुस गया। सड़क पर मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने वानिकी विभाग को इसकी सूचना दी। वानिकी के दरोगा विकास कुमार के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का पकड़ लिया। टीम ने मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया।