फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत

Tue, 06 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। बिजनौर मार्ग पर गोलबाग के पास अनियंत्रित होकर पलटे टाटा मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई और मां-बेटा घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मृतका के पति ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव रसूलपुर ढाकी निवासी अजनीश (25) पुत्र फूल सिंह सोमवार दोपहर बाइक से अपनी मां मुन्नी देवी की आंखों की जांच कराने के लिए बिजनौर जा रहे थे। बाइक पर अजनीश के साथ उसकी ताई प्रेमवती (55) पत्नी कृपाल सिंह भी बैठी थी।

गोलबाग के पास एक चालक खराब टाटा मैजिक को दूसरे टाटा मैजिक के पीछे बांधकर ले जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खराब टाटा मैजिक में स्टेयरिंग को नियंत्रित करने के लिए कोई भी नहीं बैठा था। गोलबाग के पास पीछे बंधा खराब टाटा मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से गुजर रही बाइक के ऊपर पलट गई।
विज्ञापन


बाइक सवार प्रेमवती टाटा मैजिक के नीचे दब गई, जबकि अजनीश और उसकी मां मुन्नी देवी दूर जा गिरी।
हादसे को देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पास में गोलबाग के बस स्टैंड पर खड़े राहगीरों ने दौड़कर प्रेमवती को टाटा मैजिक के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक प्रेमवती की मौत हो चुकी थी।

घायल मां-बेटे को सीएचसी हल्दौर भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने दोनों टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। मृतका के पति कृपाल सिंह ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दूल्हे की कार से दो बालिका घायल
स्योहारा। गांव विरामपुर के जावेद की बारात जसपुर जा रही थी। स्योहारा ठाकुरद्वारा मार्ग पर गांव उमरपुर में दो बालिका दीपांशी (11) और अंशिका (8) कैलाश घर के सामने नल के पास खड़ी थीं।

दूल्हे को लेकर तेजगति से जा रही टाटा इंडिका कार ने बालिकाओं को टक्कर मार दी जिससे दोनों बालिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। चार चालक कार लेकर फरार हो गया। इससे आक्रोशित गांव वालों ने स्योहारा ठाकुरद्वारा रोड पर जाम लगा दिया।

पीछे से आ रही बारात की कार रोक ली और कार के चालकों को बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष तथा पुलिसबल को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। काफी प्रयास के बाद एक घंटे के पुलिस ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवा और बंधक बनाए गए चालक और उनकी कार को छुड़ा पाई।

थानाध्यक्ष सतीश यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और दोषी चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दुर्घटना में युवक ने दम तोड़ा
बढ़ापुर। अफजलगढ़ के पास बस की चपेट में आकर घायल हुए युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला नौमी निवासी मो. यामीन का पुत्र जावेद (22) रविवार को बाइक से अफजलगढ़ में मौसी के घर गया था।

शाम को आते समय जावेद का मौसेरा भाई कफील भी साथ था। अफजलगढ़ के समीप भूतपुरी की सड़क के सामने उनकी बाइक एक बस की चपेट में आ गई। हादसे में जावेद, कफील घायल हो गए। गंभीरावस्था में जावेद को मुरादाबाद के बाद मेरठ रेफर किया गया।

जहां उसकी मौत हो गई।  वहीं नांगल के गांव हरचंदपुर में प्राचीन कुएं के निकट अचानक जमीन धंस गई। इससे लगभग 25-30 फुट गहरा गड्ढा हो गया।

वहां खेल रहा शौकेंद्र का पांच वर्षीय पुत्र जतिन गड्ढे में गिर गया। बच्चों और क्षेत्र के लोगों ने बच्चा गड्ढे में गिरने पर शोर मचा दिया। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण रामशरण, नीरज, आनंद, राम सिंह, मनीराम आदि ने बच्चे को निकाला।

बस के हुए ब्रेक फेल, यात्रियों की अटकी सांसें
नजीबाबाद। रोडवेज बस के सोमवार को ब्रेक फेल होने से यात्रियों की सांसें अटक गईं। चालक ने बस को रेलवे क्वार्टर की दीवार से टकराकर रोका।

इस दौरान बस की टक्कर लगने से दो रिक्शाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। नगर के बीच मेरठ-पौड़ी, हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे से जुड़े मालगोदाम तिराहे से पूर्व कोटद्वार डिपो की एक बस के ब्रेक फेल हो गए। उस दौरान बस की रफ्तार काफी तेज थी।

चालक ने गुरुद्वारे के पास वाहनों को बचाते हुए बस को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बस की चपेट में जलालाबाद निवासी सुंदर तथा मीरमपुर बेगा निवासी जोगिंदर की रिक्शा आ गई। दोनों रिक्शा चालक मामूली रूप से घायल हुए। लगभग 200 मीटर तक बस दौड़ने के बाद उसने लोनिवि निरीक्षण भवन के निकट रेलवे के क्वार्टर की दीवार से टकरा दिया।

क्वार्टर टिकट निरीक्षक शकील हैदर ने आज ही खाली किया था। बस रेलवे का नाला पार कर क्वार्टर की दीवार तोड़कर अंदर तक पहुंच गई। चालक फरार हो गया। पुलिस ने कोटद्वार से हरिद्वार जा रही बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें