फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलेढ़ा में आतिशबाजी को लेकर संघर्ष

Tue, 01 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में जमा हुए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छाछरीमोड़ में गांव उलेढ़ा में सोमवार रात आतिशबाजी छोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और स्थिति संभाली। दोनों  पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना हीमपुरदीपा के गांव उलेढ़ा निवासी विपिन कुमार और सुशील शर्मा के बीच सोमवार रात आतिशबाजी छोड़ने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार रात आठ बजे के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इनमें आधे घंटे तक खूनी संघर्ष हुआ। इसमें विपिन, उसका चचेरा भाई विनीत और दूसरे पक्ष का अंकित घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उनको मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विपिन ने करीब तीन बजे दम तोड़ दिया।  विपिन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। विवाद की सूचना मिलने पर सीओ चांदपुर बांकेलाल आर्य भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति संभाली। मामले में मृतक विपिन पक्ष के अशोक कुमार की तहरीर पर निर्देश शर्मा, सैंकी शर्मा, गौरव शर्मा, सुशील शर्मा और रोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं सुशील शर्मा पक्ष के रामकिशन की ओर से अरविंद, प्रशांत, अनमोल, अनमोल, विपिन, बंटी, सोनू और नीटू के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें