फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगुनाह की पिटाई पर दो सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 09 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में बेगुनाह की बेरहमी से पिटाई के मामले में एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, आरोप है कि लाइन हाजिर के बाद पुलिस अब पीड़ित पर दो माह पूर्व मंदिर में चोरी करने का आरोप लगा रही है। उधर, स्वर्णकार बिरादरी पीड़ित के पक्ष में उतर आई है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मोहल्ला सुनारो वाली गली में सुमित वर्मा को आरोपी समझकर सिपाहियों ने बुरी तरह से पीटा था। उसके हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। मोहल्ले के ही दीपक ने नितिन के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस कर्मी नितिन को पकड़ने गए थे, लेकिन सुमित को नितिन समझकर पकड़ लिया था। आरोपी सिपाही एक दिन तक पीड़ित को डरा धमकाकर मामले को दबाए रखा। लोगों को पता चलने पर मामला उजागर हो गया। पुलिस ने आनन फानन में  मामले की जांच शुरू कर दी, जिसके बाद एसपी ने सिपाही  गौरव  कुमार व उमेश कुमार को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं।
 अब पुलिस दो माह पूर्व हाथी वाला मंदिर में चोरी के मामले में पीड़ित का हाथ होने की बात  कह रही है। सुनार बिरादरी के संरक्षक विपिन वर्मा ने बताया कि पीड़ित  को यदि झूठे केस में फंसाया तो बिरादरी एकजुट होकर उसके साथ खड़ी होगी। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद का कहना है कि किसी के खिलाफ भी झूठे केस में कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं नहटौर के मोहल्ला सुनारो वाली गली निवासी सुमित के पिटाई के मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर करने के बाद एसपी ने जांच सीओ धामपुर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें