फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान को जाते नौ बैल पकड़े

Thu, 12 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के कोतवाली देहात में पुलिस ने कटान के लिए डीसीएम में ले जा रहे नौ बैलों को कब्जे में लेकर  चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिला जयपुर के थाना तरागपुर क्षेत्र के गांव मंठापुरा निवासी ओमप्रकाश सिंह कैंटर में जयपुर से नौ बैल लाद कर कटान के लिए रामपुर ले जा रहा था , जैसे ही वह कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव डल्लू धनौरा के पास पहुंचा तो थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात शहरोज अनवार खां व एसआई परवेंद्र कुमार तोमर  ने डीसीएम को रोक लिया। गाड़ी रुकते देख उसमें से तस्कर फरार हो गया।  पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने गाव डल्लू धनौरा निवासी मुनीराज को अवैध 20  लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें