बिजनौर के कोतवाली देहात में पुलिस ने कटान के लिए डीसीएम में ले जा रहे नौ बैलों को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया है।
जिला जयपुर के थाना तरागपुर क्षेत्र के गांव मंठापुरा निवासी ओमप्रकाश सिंह कैंटर में जयपुर से नौ बैल लाद कर कटान के लिए रामपुर ले जा रहा था , जैसे ही वह कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव डल्लू धनौरा के पास पहुंचा तो थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात शहरोज अनवार खां व एसआई परवेंद्र कुमार तोमर ने डीसीएम को रोक लिया। गाड़ी रुकते देख उसमें से तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने गाव डल्लू धनौरा निवासी मुनीराज को अवैध 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।