शेरकोट में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है, जबकि मामले में दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी दो युवक गांव की ही एक किशोरी का अपहरण कर ले गए थे। आरोपियों ने दो दिन तक किशोरी को गांव महमदाबाद स्थित एक फार्म हाउस पर बंधक बनाकर रखा। वहां पर दोनों आरोपियों सहित फार्म हाउस मालिक व दो फार्म के नौकरी ने किशोरी को तमंचे से आतंकित कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी प्रियांशु, टोनी व रोशन सिंह को हरेवली तिराहे से बाहर भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। घटना में शामिल दो आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं शेरकोट निवासी दानिश का युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने चालान किया है। उधर, एसओ देवपाल सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा।