स्योहारा में पकड़े गए लूट के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के स्योहारा में पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद की है।
थानाध्यक्ष एसपी शर्मा ने बताया कि 20 दिसंबर को चार बदमाशों ने नूरपुर स्योहारा मार्ग पर गांव पट्टी के पास गांव सिल्लाखेड़ी के हिरेंद्र को लूट लिया था। सोमवार देर रात पुलिस ने गन्ना समिति कार्यालय के पास तीन संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उनमें से एक ने देशी कट्टे से पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने तीन तमंचे, सात कारतूस एक खोखा, लूटा गया मोबाइल और 10500 रुपये की नगदी बरामद की। पकड़े गए आरोपियों फुरकान निवासी थाना कोतवाली देहात बिजनौर, दिलफुकार निवासी पुरनपुर नंगला थाना नूरपुर तथा सूरज निवासी खानपुर बिल्लोच थाना नूरपुर पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।