फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में चोरी

Fri, 02 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी के बाद फैला पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावली में चोरों ने हाईवे पर स्थित दो दुकानों में कुंबल लगाकर हजारों रुपये की नगदी और हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। 
विज्ञापन

  नजीबाबाद-मंडावली के बीच नेशनल हाइवे पर मंडावली अड्डा क्षेत्र में स्थित गारमेंट्स और क्रॉकरी की दुकानों में बुधवार रात चोरी हो गई। चोरों ने दोनों दुकानों के पीछे से दीवार में कुंबल लगाकर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार सुबह दुकानदारों को इस बारे में पता चला। गारमेंट्स प्रतिष्ठान संचालक नजीबाबाद निवासी संदीप बजाज ने बताया कि चोर दुकान पर रखी सात हजार रुपये की नगदी और करीब 30 हजार रुपये कीमत के नए कपड़े चोरी कर ले गए। उधर, क्रॉकरी प्रतिष्ठान स्वामी नजीबाबाद निवासी मो. अजीम ने दुकान से दो हजार रुपये की नगदी और दस से 15 हजार रुपये कीमत की क्रॉकरी चोरी होने की जानकारी दी। घटना की तहरीर मंडावली पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें