फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पुस्तक जलाने पर हुआ जमकर हंगामा

Fri, 21 Oct 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के किरतपुर में एक धार्मिक पुस्तक के पन्ने जलाने के शक में कुछ युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस की सक्रियता से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला महाजनान के बाजार में न्यू संस नाम से राशिद की लॉड्री है। राशिद बृहस्पतिवार की सुबह उर्दू व अरबी में लिखीं किताब के पन्नों को जलाकर अपनी प्रेस गर्म कर रहा था। इस दौरान कुछ युवक वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने राशिद को इन पन्नों से प्रेस गर्म करते देख लिया। युवकों ने राशिद से मारपीट शुरू कर दी। बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने राशिद को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। युवक दूसरे संप्रदाय के लोगों पर एक धार्मिक पुस्तक जलाने का शोर मचाते हुए वहां से फरार हो गए। जामा मस्जिद पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्हें हकीकत बताई गई तो वे शांत हो गए। कुछ युवकों ने बाजार बंद कराने की कोशिश भी की। अफवाहों का बाजार गरम हो गया। एसपी सिटी एमएम बेग व सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे। शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है।  थाने में मामले को लेकर वार्ता हुई। कहा गया कि राशिद ने ये गलती जानबूझकर नहीं की। 
उसके माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह के मुताबिक राशिद के पिता के जमाने से दुकान में दीमक लगी एक धार्मिक पुस्तक रखी थी। राशिद ने दुकान की साफ सफाई की और कूड़े कबाड़े के साथ दीमक लगी धार्मिक किताब भी जला दी। पुलिस ने कहा कि मामला शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें