बिजनौर में जिले में आठों विधानसभा सीटों की चुनाव प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर होगी। नामांकन पत्रों के भरने के साथ नाम वापसी की सभी प्रक्रिया यहां से पूरी की जाएगी। डीएम जगतराज के मुताबिक नजीबाबाद विधानसभा की न्यायालय कक्ष उपसंचालक चकबंदी बिजनौर, नगीना की न्यायालय कक्ष चकबंदी अधिकारी प्रथम बिजनौर, बढ़ापुर की न्यायालय कक्ष उपभोक्ता फोरम बिजनौर, धामपुर की न्यायालय कक्ष बंदोबस्त अधिकारी बिजनौर, नहटौर की न्यायालय कक्ष चकबंदी अधिकारी हल्दौर/बिजनौर, बिजनौर की न्यायालय कक्ष उपजिलाधिकारी बिजनौर, चांदपुर की न्यायालय कक्ष जिलाधिकारी बिजनौर, नूरपुर की न्यायालय कक्ष विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बिजनौर के कार्यालय में होगी। डीएम के मुताबिक विभिन्न राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों से प्राप्त होने वाले नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन का कार्य इन कार्यालयों में होगा।