फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयाें को सजा

Sat, 10 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला
विज्ञापन
बिजनौर में एडीजे कोर्ट नंबर (तीन) संदीप जैन ने तीन हमलावरों को एक-एक वर्ष के कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

थाना नगीना देहात के गांव कोटकादर निवासी त्रिलोकचंद व उसके भाई अश्वनी अपनी दुकान पर 25 नवंबर 2011 को बैठे हुए थे।

गांव के ही महावीर, उसका भाई लाखन व यशवीर गाली देते हुए दुकान में घुस आए। उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए त्रिलोकचंद  व उसके भाई से मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महावीर व अश्वनी ने अपना नगीना अस्पताल में अपनी चोटों का मेडिकल कराया। एसपी को प्रार्थना पत्र देने पर उनके आदेश पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें