फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली कांड में तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 01 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में राशन डीलर की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ पति पर गोलियां बरसाने कर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को नगर में सरेआम बाइक सवार राशन डीलर पर बदमाशों ने नजदीक से गोलियां चलाईं थीं। इस फायरिंग में राशन डीलर और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुहल्ला मजीदगंज निवासी राशन डीलर इमरान की पत्नी रूबिया ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में मुर्गी फार्म पर जाते समय बाइक सवार पति पर हत्या की नीयत से तीन बदमाशों द्वारा गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। पत्नी की ओर से कनकपुर निवासी शाहनवाज हुसैन, जलालाबाद निवासी जब्बार और एक अज्ञात को नामजद किया गया है। गौरतलब है कि अंदु खां चौराहे के निकट प्रात: 9.30 बजे बाइक सवार राशन डीलर इमरान पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं थीं।  इस फायरिंग में इमरान आैर एक राहगीर अर्चिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं । गोली कांड में घायल हुए इमरान और अर्चिन की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें