बिजनौरमें गांव झलरी के अमरपाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने सपा नेता द्वारा नौकरी के नाम पर रुपये ठगने का आरोप लगाया था। अमरपाल की पत्नी सुमनलता ने किरतपुर के सपा नेता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नजीबाबाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पीछे सरसों के खेत में कोतवाली शहर के गांव झलरी के अमरपाल का शव मिला था। जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने किरतपुर के सपा नेता शाहिद हुसैन, उसके पुत्र दानिश सलमान एवं शाकिर हुसैन पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।