जलालाबाद में पिता को झांसा देकर दूसरी शादी कराने से खिन्न पुत्रों ने शादी कराने वाले परिवार पर हमला बोल दिया। नगरपंचायत जलालाबाद में एक व्यक्ति की लगभग एक माह पूर्व पत्नी का निधन हो गया था। जलालाबाद क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने सात बच्चों के बाप को झांसे में लेकर एक युवती से निकाह करा दिया। निकाह के बाद जैसे ही जवान पुत्रों को पिता की दूसरी शादी होने का पता चला, वे गुस्से से आग बबूला हो गए। गुस्साए पुत्रों ने निकाह कराने वाले व्यक्ति के परिवार पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें आरोपी, उसकी पत्नी सहित कई लोग घायल हो गए। घायल पक्ष की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी गई है।