फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में केरोसिन डालकर किया आत्मदाह

Sun, 30 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के रेहड़ थाने के गांव दहलावाला में घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने शनिवार सवेरे अपने घर में खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। परिजनों के मुताबिक, वह शराब का आदी था।
विज्ञापन


शनिवार को गांव के भूपेंद्र (38 वर्ष) ने घर में सवेरे नौ बजे खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जब तक परिजनों ने आग बुझाई, वह करीब 80 प्रतिशत झुलस चुका था। घटना के समय भूपेंद्र की पत्नी सरिता घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी।

सरिता ने घरेलू कलह की बात से इनकार किया है। उधर, परिजनों का दबी जबान से कहना है कि भूपेंद्र नशे  का आदी था। शराब के लिए पैसे को लेकर परिवार में आए दिन झगड़ा करता था।
विज्ञापन


इस संबंध में गांव के कुछ लोगों ने बताया कि शनिवार को आत्मदाह की वारदात से पहले भी परिवार में वाद-विवाद के बाद जोरदार झगड़ा हुआ था। परिजनों ने नाजुक हालत में भूपेंद्र को पीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें