फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिकों के चक्कर में दी मासूम की बलि

Tue, 10 Oct 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर पुलिस के गिरफ्तर में राखी के हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में गांव पाडली मांडू में राखी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव के ही एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

सीओ सुशील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव पाडली मांडू निवासी करम सिंह सैनी की पांच वर्षीय पुत्री राखी उर्फ खुशी घर के बाहर खेलते वक्त लापता हो गई थी। शुक्रवार सवेरे राखी का शव गांव में राकेश सैनी की छत पर पुआल के छुपा मिला था।
विज्ञापन


एसपी ने भी बलि की आशंका जताई थी। बकौल सीओ जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता लगा कि गांव के हरपाल सैनी की 16 वर्षीय पुत्री शिवानी काफी समय से बीमार चल रह थी। किसी के कहने पर उसके ऊपर हवा है, घरवालों ने करीब एक डेढ़ माह पहले दो तांत्रिकों को बुलाया था। तांत्रिकों के कहा कि बेटी को ठीक करने के लिए किसी बच्चे की बलि देनी होगी। पांच अक्तूबर को जिस दिन राखी लापता हुई थी उस दिन हरपाल सैनी के घर हवन यज्ञ हो रहा था। आरोप है कि राखी को परिवार के सदस्यों ने गन्ने का लालच देकर बुला लिया और उसके चेहरे को बुरी तरह नोंचा गया। वह बेहोश हो गई। आरोपी राखी को तलाशने की ढोंग करते रहे और खुद को घिरता देख राखी की गला दबाकर हत्या कर दी। जब गांव के लोग राखी को तलाश कर रहे थे, तब मौका पाकर राखी के शव को राकेश सैनी के मकान की छत पर फेंककर पुआल से छुपा दिया। पुलिस ने इस मामले में हरपाल सैनी, फूलवती पत्नी हरपाल सैनी, शिवानी पुत्री हरपाल सैनी व हरपाल के भाई राकेश सैनी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। तांत्रिकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें