फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक पर फायर किया

Tue, 01 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला शिव  में रंजिश में युवक ने खेत से लौट रहे एक युवक की बाइक पर लिफ्ट ली। उसने बाइक रुकवाकर कर उस पर फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गांव गजरौलाशिव निवासी सहदेव उर्फ बब्बल की गांव के ही फुरकान से किसी बात पर रंजिश चली आ रही है। फुरकान काफी समय से गांव में नहीं रहता है। रविवार दोपहर सहदेव अपने खेत से बाइक से लौट रहा था। जंगल में रास्ते में फुरकान ने उसकी बाइक रुकवाई और गांव में चलने की बात कहकर बाइक पर उसके पीछे बैठ गया। कुछ दूर चलने पर फुरकान ने जंगल में ही बाइक रुकवाई और तमंचे से सहदेव पर फायर झोंक दिया और फरार हो गया। सीने व चेहरे पर छर्रे लगने से सहदेव घायल हो गया। सहदेव गांव गया और घटना के बारे में बताया। उसे परिजन जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही सीओ सिटी असित श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें