फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींदड़ू में लिपिक के घर डाला डाका

Tue, 10 Oct 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नींदडू के ग्राम नांगल में बदमाशों की हमले में घायल घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नींदडू़ में छह बदमाशों ने रविवार रात गांव से कुछ फासले पर रह रहे परिवार पर हमला कर नकदी के अलावा महिलाओं से उनके गहने लूट लिए। विरोध करने पर घरवालों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर गांववालों को आता देख बदमाश फरार हो गए। सूचना पर रात में ही पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन

 गांव हकीमपुर नारायण उर्फ नंगला निवासी योगेंद्र सिंह नूरपुर के गुरु तेगबहादुर इंटर कॉलेज में लिपिक है। पिछले करीब 25 वर्षों से उसका परिवार गांव से 400 मीटर की दूरी पर जंगल में मकान बनाकर रह रहा है। इस जगह कभी इनका ईंट भट्टा था। सोमवार को योगेंद्र के ममेर भाई सुरेश कुमार और बहन मधु कुमारी ने बताया कि रविवार की रात छह बदमाशों ने दरवाजे के पास सो रही सावित्री देवी (68) को मारना पीटना शुरू कर दिया। कुछ बदमाशों ने मच्छरदानी में सो रहे योगेंद्र सिंह (42) और पत्नी संगीता देवी (40) को तबल व डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने सास व बहू के कुंडल, टॉप्स और नाक के फूल आदि लूट लिए। बदमाशों ने योगेंद्र सिंह की पेंट में रखे विद्यालय के 20 हजार रुपये भी निकाल लिए। योगेंद्र सिंह के शोर मचाने पर घटना स्थल की ओर ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग निकले। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही सीओ सुशील कुमार, कोतवाल राजेश चौहान   तथा चौकी प्रभारी रोहिताश चौधरी मौके पर पहुंच गए। 
दूसरी ओर, योगेंद्र सिंह की बहन मधु कुमारी ने बताया कि इससे पहले 24 जून की रात भी बदमाशों द्वारा परिवार पर हमला कर मारपीट की गई थी। उस वारदात में वह (मधु), बुआ आशा देवी तथा मां सावित्री देवी जख्मी हुए थे। पुलिस में घटना की रिपोर्ट लिखाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बदमाशों द्वारा साढ़े तीन महीने में दूसरी बार हमला व लूटपाट से परिजन भयभीत हैं। उधर, नंगल में लूटपाट की घटना को झगड़ा व फौजदारी बता रही पुलिस का कहना है कि योगेंद्र सिंह व उसकी पत्नी संगीता जख्मी अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल हैं। वादी की ओर से रिपोर्ट देने के बाद मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें