नगीना के मोहल्ला लालसराय में घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले के नगीना मेंबदमाशों ने दिनदहाड़े सबसे व्यस्त पॉश कॉलोनी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर, नगदी व बैंक की एफडी चोरी कर ली। प्रधानाचार्य शाम को जब लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई है।
हिंदू इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य यशपाल सिंह परिवार के साथ कॉलेज के पास ही लाल सराय कॉलोनी में रहते हैं। रविवार को उनके पैतृक गांव खजूरी में भंडार था। वे परिजनों के साथ भंडारे में गए थे। शाम को जब वे लौटे तो उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। वे अंदर पहुंचे तो उनके कमरों में लगे ताले टूटे हुए थे और अलमारियों में रखा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। यशपाल शर्मा के मुताबिक चोर अपने साथ लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर, 50 हजार रुपये की नगदी व कई लाख रुपये की बैंक एफडी व अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। अभी वे चोरी हुए माल की कुल कीमत नहीं बता सकते हैं। पड़ोसियों के मुताबिक यशपाल सिंह के मकान में एक किराएदार भी रहता है। दिन में मकान का मुख्य दरवाजा खुला होने पर उन्होंने समझा कि किराएदार घर में हैं. जबकि किराएदार उस समय बाजार में अपनी दुकान पर था। घटना से दहशत पसर गई।