फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के राशन की कालाबाजारी पकड़ी

Thu, 28 Jun 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सरकारी गेहूं की जांच करते करते सीओ और एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर में  शासन की लाख कोशिश के बाद भी गरीबों को मिलने वाले राशन की काला बाजारी   रुकने का नाम नहीं ले रही है। सीओ, एसडीएम ने पूर्ति विभाग की टीम के साथ छापेमारी कर सरकारी खाद्यान्न के 204 बोरे चावल व 497 बोरे गेहूं पकड़े हैं।       
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर सूचना पर सीओ राजकुमार सिंह, एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम व पुलिस बल के साथ हल्दौर रोड स्थित साईं राम कॉलोनी में बने गोदाम पर छापेमारी की। सीओ ने बताया कि गोदाम से सरकारी गेहूं व चावल को दूसरे बोरों में पलटी कर मिलों को भेजा जा रहा है। 
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से गेहूं के 497 बोरे पकड़े। मौके पर दस टायरा ट्रक में पलटी किए हुए लगभग 382 बोरे गेहूं मिले। मौके   से दो लोगों को हिरासत में लिया है। ट्रक पर काम कर रहे लोग       मौका देख भाग गए। 
विज्ञापन

गोदाम से 56 बोरे हाथ की सिलाई , 43 बोरे मशीन की सिलाई , 22 खाली बोरा दूसरी दुकान गोदाम में, चार हाथ के सिले हुए व 12 बोरा मशीन से सिले  करीब पचास किलो गेंहू के, गोदाम से कुल 115 बोरे मिले। करीब पचास फीट पीछे एक अन्य गोदाम से 73 बोरे चावल मशीन की सिलाई, 123 बोरे हाथ की सिलाई तथा पिकअप महेंद्रा में सात बोरा चावल प्रत्येक का वजन  करीब पचास किलोग्राम मिला। मौके से काम कर रहे लोग भाग गए। बरामद गेहूं व चावल के बोरे एसएफसी गोदाम प्रभारी हर गोविंद प्रजापति की सुपुर्दगी में दे दिए गए। बोरे पर गवर्नमेंट ऑफ पंजाब अंकित था। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी में जो शामिल हैं उनके खिलाफ  कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें