फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की 20 लाख की अवैध शराब

Tue, 30 Jan 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर क्षेत्र में शिवालाकलां पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के शिवाला कलां पुलिस ने मंगलवार की शाम नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर मुराहठ तिराहे के पास एक कैंटर में लादकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब माफिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बरामद शराब की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस ने गश्त के दौरान नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर मुराहठ तिराहे के पास अमरोहा की ओर से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ट्रक को रुकने का इशारा किया तो कैंटर चालक तेजी से उसे लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो कैंटर में सवार लोग उसे सड़क किनारे छोड़कर जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी ली तो कैंटर में अंग्रेजी शराब की 322 पेटियां लदी हुई थीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी तथा शराब को बोरियों के पीछे छुपाया गया था। बरामद शराब विभिन्न ब्रांडों की अरुणाचल प्रदेश राज्य की है। बरामद शराब की कीमत 20 लाख रूपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि शराब कहां ले जाई जा रही थी और कौन ला रहा था इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें