फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के दौरान पुलिस पर पथराव

Thu, 03 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। कोर्ट मैरिज करने वाले लड़का-लड़की के घर पुलिस द्वारा दबिश दिए जाने से उनके परिवारों व मुहल्लेवालों में रोष फैल गया। मुहल्लेवालों ने मिलकर पुलिस पर पथराव कर दिया। दो दरोगाओं ने एक घर की बैठक में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद करके जान बचाई।
विज्ञापन


वहीं सिपाही पुलिस जीप को मौके पर छोड़कर भाग गए। एक सिपाही अपनी सुरक्षा जैकेट भी छोड़कर भाग गया। मुहल्लेवालों ने पुलिस की जीप पर पत्थर मारकर उसके शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंचे सीओ नगीना ने हल्की लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है।

मुहल्ला सोनबाग निवासी दलित युवक लखमी व उसकी बिरादरी की युवती माया करीब पन्द्रह दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हो गए थे। दोनों कोर्ट मैरिज करके पुलिस के सामने पेश हुए थे। अदालत ने दोनों को बालिग मानते हुए अपनी मर्जी से रहने के लिए स्वतंत्र कर दिया था।
विज्ञापन


लखमी माया को लेकर किसी दूसरे शहर चला गया था। गुरुवार को रात करीब आठ बजे नगर चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह व हलका दरोगा जयपाल सिंह दो तीन सिपाहियों के साथ जीप से सोनबाग पहुंची। उन्होंने लखमी व माया के परिजनों को सड़क पर ही बात करने लिए बुला लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दरोगा दोनों के परिजनों को धमकाते हुए बात कर रहे थे। इससे बाकी परिजनों और मुहल्लेवालों में रोष फैल गया।

उन्होंने पुलिस पर धाबा बोलते हुए पथराव शुरू कर दिया। दोनों दरोगा ने मुहल्ले के ही एक मकान की बैठक में घुसकर अंदर से  दरबाजा बंद करके जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर मौजूद सिपाहियों ने थाने में फोन किया तो उस समय कुछ सिपाही मुहल्ले के पास बस अड्डे पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने मौके पर आने से मना कर दिया। खुद को अकेला देख सिपाही जीप को छोड़कर भाग गए।

एक सिपाही तो अपनी सुरक्षा जैकेट भी मौके पर ही छोड़ गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ नगीना गमलेश्वर विल्टोरिया ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। मौके पर मौजूद भीड़ के मुताबिक बैठक में बंद दरोगाओं को भी उन्होंने ने ही निकलवाया। सीओ नगीना के मुताबिक पुलिस दोनों पक्षों को आपस में विवाद न करने की बात कहने गई थी लेकिन उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें