फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी सद्दाम को नहीं पहचानती पुलिस

Fri, 10 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पांच हजार का इनामी सद्दाम दिन पर दिन पुलिस के लिए खतरा बनता जा रहा है। सद्दाम को पकड़ने के लिए पुलिस का हर तरह का बिछाया जाल फेल हो रहा है। जिले की पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि कोई भी पुलिस वाला उसे पहचान नहीं पाता है। पुलिस के पास उसका कोई फोटो भी नहीं हैं। यही वजह है कि सद्दाम बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


जिले में सद्दाम जरायम की दुनिया का उभरता हुआ अपराधी है। छोटी उम्र में ही हथियार उठाने वाले नहटौर के इस बदमाश ने जिलेभर की  पुलिस की नींद उड़ा रखी है। कई बड़ी वारदातों में सद्दाम वांछित चल रहा है। सद्दाम लूट, डकैती  डालने के साथ मर्डर करने में माहिर है। पैसों की खातिर सद्दाम कुछ भी कर सकता है। सुपारी लेकर हत्या करना भी सद्दाम ने शुरू कर दिया है। सद्दाम का गैंग जेल में बंद उसका गुरुराजू वाल्मीकि चला रहा है। 

राजू के जेल से मिल रहे इशारों पर ही सद्दाम घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पुलिस के लिए रोज सद्दाम बड़ा खतरा बनता जा रहा है। सद्दाम कब किस इलाके में बड़ी घटनाओं को अंजाम दे दे कहां नहीं जा सकता। जेल में रहकर बने दोस्त अपराधियों के साथ सद्दाम वारदातें कर रहा है। सद्दाम को लेकर पुलिस पूरी तरह उलझी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के सामने दिक्कत है कि सद्दाम  को जिले का कोई पुलिस वाला पहचानता तक नहीं है। पुलिस के पास सद्दाम का कोई फोटो भी नहीं है। सद्दाम अगर कोई बड़ी वारदात करके पुलिस के सामने निकल जाए तो पुलिस उसे पहचान नहीं पाएगी। सद्दाम  को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार जाल बिछाया पर सद्दाम पुलिस के फंदे में  नही फंसा।

पुलिस की हर चाल को भांपने में माहिर सद्दाम पुलिस से कई कदम दूर चलता है। पुलिस को चकमा देने में भी सद्दाम माहिर है।  वहीं एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक सद्दाम तरह से वारदात कर रहा है वह पुलिस के लिए खतरा बन रहा है। पुलिस सद्दाम की तलाश में जुटी है। जल्द ही सद्दाम को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन

पुलिस ने सद्दाम को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें