फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट करने वालों पर जुर्माना

Sat, 06 May 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में  एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने पर 15 व्यापारियों पर करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।  
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने वर्ष 2016 में बिजनौर के गांव खानपुर खादर के आनंद त्यागी, नजीबाबाद के गांव खुर्रमपुर निवासी राकेश, पौड़ी गढ़वाल के गोविंद नगर के गोपाल कृष्ण (नमूना नजीबाबाद क्षेत्र में लिया गया) व अफजलगढ़ के गांव सिपाहियो वाला टांडा के छोटे के यहां से दूध, नहटौर के गांव बैरमनगर के ओमप्रकाश, नजीबाबाद के जफ्तागंज के साजिद, बिजनौर के बाजार शंभा के अंकुर शर्मा, गांव गजरौलाशिव के नरेंद्र, महेश्वरी जट के राशिद, मछली बाजार के यासिन, गजरौला अचपल के फुरकान व फैजान, नगीना के गांव मझलेटा के वीरेंद्र के यहां से मावे, बिजनौर के गांव सिकंदरपुर के संदीप के पनीर व चांदपुर के मोहल्ला काजी जदगान के आमिर के छेने के रसगुल्ले का नमूना लिया था। सभी 15 नमूने जांच में फेल पाए गए। नमूने फेल होने पर विभाग की ओर से एडीएम प्रशासन के यहां वाद दायर किया गया था। एडीएम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सभी व्यापारियों पर 97 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आनंद, ओमप्रकाश, छोटे, राकेश, गोपाल कृष्ण, संदीप, यासिन, आमिर पर पांच-पांच व साजिद, नरेंद्र, राशिद, वीरेंद्र कुमार, फुरकान पर आठ-आठ और अंकुर पर छह व फैजान पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें