फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकी नामजद भी होंगे शीघ्र गिरफ्तार

Sat, 13 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में नयागांव के विशाल हत्याकांड में जेल में बंद एक आरोपी हनीफ के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद सीबीसीआईडी की टीम बाकी आरोपियों की तलाश में है। सीबीसीआईडी ने शहर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने में मदद मांगी है। 
विज्ञापन


दस फरवरी की शाम शहर कोतवाली के नयागांव निवासी विशाल पिता संजय के साथ गांव कच्छपुरा के जंगल में सरकारी टयूबवैल बंद करने गया था। संजय पर धारदार हथियार से हमला करने के  बाद विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पेद्दा कांड के पैरोकार पूर्व प्रधान सईद इकबाल, नफीस, फुरकान, इस्तेखार, अकबर, हनीफ , शमीम व अनीस के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज  कराई गई थी। नामजद आरोपियों में पेद्दा कांड के गवाह भी हैं। पुलिस ने एक आरोपी हनीफ को दबोचकर उसका चालान कर दिया था।

दूसरी ओर, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया था। विशाल के पिता संजय के एसपी आफिस के बाहर जहर खाने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए युवकों को छोड़ दिया था। इस केस की विवेचना 16 मार्च को सीबीसीआइडी बरेली के हवाले कर दी गई थी। सीबीसीआईडी ने आठ मई को कोर्ट में हनीफ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। 
विज्ञापन


अब सीबीसीआईउी की टीम ने शहर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर बाकी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में मदद मांगी है। एसपी अजय साहनी ने शहर कोतवाली में सीबीसीआईडी की  टीम के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पत्र भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें