फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत

Sun, 23 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। तेज रफ्तार मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बरेली के युवा कांवड़िये की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना शाम लगभग पांच बजे हुई। इससे पूर्व इसी मिनी ट्रक ने एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी जिससे हुए हादसे में एक बालिका सहित तीन अन्य जख्मी हो गए।
विज्ञापन



किला छावनी बरेली से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों को मिनी ट्रक ने शाम लगभग पांच बजे टक्कर मार दी। कांवड़िये विजयपाल (23) की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि उसका साथी सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
साहनपुर चौकी के निकट बाइक सवार कांवड़ियों को रौंदने की घटना के दौरान दो अन्य वाहनों पर सवार चार कांवड़िये बाल-बाल बच गए। मिनी ट्रक से हुई इस दुर्घटना से पूर्व हरिद्वार मार्ग पर मोटामहादेव क्षेत्र में मिनी ट्रक ने मैजिक वाहन को भी पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे मैजिक में सवार दौलताबाद निवासी अलफिशा, जाब्तागंज निवासी संगीता पत्नी संजय तथा रम्पुरा निवासी पूजा पत्नी रणवीर घायल हो गए। मैजिक को टक्कर मारकर भाग रहे वाहन की चपेट में ही कांवड़िये आ गए थे। सभी घायलों को नजीबाबाद के पूजा नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


एसडीएम मनोज कुमार एवं सीओ संजय राय ने घटना की जानकारी के साथ गंभीर रूप से घायल कांवड़िये व अन्य घायलों के उपचार व्यवस्था की जानकारी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें