फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किराना दुकान में हुई चोरी

Fri, 02 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में चोरों ने किराना प्रतिष्ठान का शटर तोड़ माल उड़ाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में पुलिस की ढुलमुल व्यवस्थाओं के चलते शातिर चोरों ने चोरी की लगातार तीसरी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने इस बार रायपुर पुलिस चौकी से कुछ फासले पर स्थित एक किराना स्टोर को निशाना बनाया। प्रतिष्ठान का शटर उठाकर चोर हजारों की नगदी व सामान चोरी कर ले गए। रायपुर मार्ग पर 132 केवी विद्युत उपसंस्थान के सामने स्थित किराना प्रतिष्ठान का बुधवार रात चोरों ने शटर तोड़ डाला। बृहस्पतिवार सुबह दुकान में चोरी की खबर मिलने पर प्रतिष्ठान स्वामी नीरज सिंघल के पांव तले जमीन खिसक गई। नीरज ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर देखा तो शटर पर ताले तो लगे थे, लेकिन चोरों ने शटर को ही क्षतिग्रस्त कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को नीरज ने बताया कि चोर दुकान में रखी करीब 38 हजार रुपये की नगदी, पांच हजार रुपये कीमत के मोबाइल रिचार्ज कूपन और काफी सामान चोरी कर ले गए। गौरतलब है कि इससे पहले दो दिन दिन के भीतर चोरों ने चोरी की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरों ने दिनदहाड़े आकाशवाणी कालोनी में आकाशवाणी केंद्र की कार्यक्रम अधिशासी मंजुला नेगी के घर को खंगालते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली थी, जबकि रायपुर पुलिस चौकी से चंद कदम के फासले पर मोटर स्पेयर पार्ट्स प्रतिष्ठान से चोरों ने दो लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से जहां क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा है, वहीं पुलिस प्रशासन सकते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें