फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनवारूल के खिलाफ गैरजमानती वारंट

Wed, 07 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में एसपी सहित जिला प्रशासन को धमकाने के मामले में जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक के खिलाफ सीजेएम कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला ने अनवारूल हक पर जिन्न का साया उतारने तथा ताबीज-गंडे बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनवारूल हक ने खुद को निर्दोष बताते हुए इस मामले में जिला प्रशासन को धमकाते हुए बयान दिए थे। इसकी वीडियो सोशल साइट पर वायरल होने के बाद एसआई धर्मपाल सिंह ने अनवारूल हक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा महिला के साथ अनवारूल हक की वीडियो सोशल साइट पर डालने के आरोपी फैजान पर हमला कराने में भी अनवारूल हक पर रिपोर्ट दर्ज है। दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने अनवारूल हक के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट प्राप्त लिए हैं। दुष्कर्म के मामले में पहले ही अनवारूल हक व उनके साथी खुर्रम को फरार घोषित किया जा चुका है। उन के घर पर फरारी नोटिस भी चस्पा किए जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें