फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी मुनीर की पेशी के लिए बी वारंट जारी

Tue, 26 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
मुनीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर में सीजेएम अपर्णा पांडे ने एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या के मामलेे में मुख्य हत्यारोपी मुनीर का 29 जुलाई के लिए बी वारंट जारी किया है। मुनीर इस समय दिल्ली पुलिस की रिमांड पर है।इनामी मुनीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो अप्रैल को शादी समारोह से सहसपुर घर लौट रहे तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसटीएफ ने मुनीर को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया था। मुनीर पर इस हत्याकांड के अलावा धामपुर में पीएनबी कैश वैन से 91 लाख की लूट को अंजाम देने का भी आरोप है। स्योहारा व धामपुर पुलिस मुनीर को बी वारंट पर बिजनौर लाकर उसका रिमांड लेना चाहती है। दो बार पहले भी बी वारंट जारी करने के बाद भी मुनीर को बिजनौर नहीं लाया जा सका। मुनीर दिल्ली पुलिस के कस्टडी रिमांड पर चल रहा है। पुलिस मुनीर को बिजनौर लाकर लूट व हत्या से जुड़े राज उगलवाना चाहती है। इस हत्याकांड में मुनीर के चार सहयोगी जेल में हैं। इनकी जमानत याचिका भी जिला जज की कोर्ट से निरस्त हो चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें