फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला लापता किशोर का शव

Mon, 24 Oct 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला में  नेशनल हाईवे से चंद कदम दूर एक पेड़ पर शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़े-गले शव की पहचान पांच दिन से लापता किशोर विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे भागूवाला क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब भागूवाला पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सुनसान क्षेत्र में पेड़ पर लटका शव देखा गया। क्षेत्रीय ग्राम प्रधान डॉ.अय्यूब की सूचना पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची। थाने पर गांव टांडा रतन के एक किशोर की गुमशुदगी दर्ज होने के चलते पुलिस ने किशोर के परिजनों को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त विनोद (15) के रूप में की। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, विनोद की हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने उस खोखा मालिक अजय को पूछताछ के  लिए हिरासत में ले लिया, जिसके खोखे पर विनोद बीते करीब तीन माह से नौकरी कर रहा था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही किसी बात  को लेकर अजय और विनोद के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके चलते परिजन विनोद की हत्या करने का शक जाहिर कर रहे हैं। मृतक के भाई संजीव की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें